काजू खाने वाला लड़का
काजू खाने वाला लड़का
एक लड़का था। उसे काजू बहुत पसंद थे। इसलिए उसकी माँ उसे थोड़े थोड़े काजू खाने के लिए देती थी। लड़का हमेशा माँ से ज्यादा काजू देने का हठ करता पर उसकी माँ उसे हर बार कहती नही बेटे एक साथ ज्यादा काजू नही खाने चाहिए। यदि एक साथ ज्यादा काजू खाओगे। तो तुम्हारे पेट में दर्द होने लगेगा। यह सुनकर लड़का चुप हो जाता पर उसने माँ की बात पर कभी ध्यान नही दिया।
एक दिन उसकी माँ बाहर गई हुई थी। लड़का घर पर अकेला था।
उसने जल्दी जल्दी काजू का डिब्बा उतारा उस दिन घर पर उसे रोकने वाला कोई नही था। उसने भर पेट काजू खाए।
दूसरे दिन लड़का बीमार पड़ गया। उसके पेट में जोरो की पीड़ा होने लगी। उसे इस बात का बड़ा पछतावा हुआ कि उसने माँ का कहना नही माना।
शिक्षा -माता पिता तुम्हारे शुभचिंतक है। उनका कहना मानो।
Comments
Post a Comment