चिंतू और बेरवाला

चिंतू और बेरवाला



चिंतू बड़ा चतुर एंव निडर लड़का था। एक बार उसने बेरवाले से बेर खरीदे। बेरवाले ने उसे वजन मे कम बेर दिए। चिंतू बेरवाले की चालाकी देख रहा था। उसने तुरंत बेरवाले से पूछा, तुम मुझे कम बेर क्यों दे रहे हो?

बेरवाले ने मक्कारी से कहा, तुम्हे ले जाने में आसानी हो, इसलिए। चिंतू ने झटपट कुछ पैसे बेरवाले की हथेली पर रखे और जल्दी-जल्दी जाने लगा।

बेरवाले ने पैसे गिने। पैसे कम थे। उसने चिंतू को वापस बुलाकर कहा, तुमने मुझे कम पैसे क्यों दिए?

चिंतू ने फौरन कहा, ताकि तुम्हे गिनने मे आसानी हो।



शिक्षा -चालाक के साथ चालाकी नहीं चलती ।

Comments

Popular posts from this blog

दो मेढक

गरीब आदमी और अमीर आदमी

वफादार नेवला